अखिलेश यादव से मुलाकात पर तंजीन फातिमा की सफाई:बोलीं- अखिलेश औलाद जैसे, 15 सीटों के लिए खत भेज दबाव क्यों डालेंगे, मुलाकात निजी थी
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बीते बुधवार को लखनऊ में हुई मुलाकात को लेकर आजम खान की पत्नी और पूर्व सांसद तंजीन फातिमा ने सोमवार दोपहर 3 बजे प्रेसवार्ता कर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी, लेकिन यह पूरी तरह निजी मसलों को लेकर थी। इसमें चुनाव, सीटों के बंटवारे या प्रत्याशियों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। तंजीन फातिमा ने कहा कि लखनऊ में अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात निजी कारणों से हुई थी। इस दौरान चुनाव या किसी सीट पर कौन प्रत्याशी खड़ा होगा, इसको लेकर कोई बातचीत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मुलाकात को राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं है। ‘अखिलेश मेरी औलाद की तरह, उन पर दबाव क्यों डालेंगे’ जेल से 15 सीटों पर प्रत्याशी उतारने को लेकर खत भेजे जाने की चर्चा पर तंजीन फातिमा ने कहा कि वह समय-समय पर कहती रही हैं कि अखिलेश यादव उनकी औलाद की तरह हैं। ऐसे में अपनी औलाद को खत भेजकर 15 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने के लिए दबाव डालने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने स्पष्ट किया कि अखिलेश यादव उनके लिए औलाद की तरह हैं और उनकी ओर से ऐसा कोई खत नहीं भेजा गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य से भी हुई पारिवारिक मुलाकात रविवार रात स्वामी प्रसाद मौर्य से हुई मुलाकात पर तंजीन फातिमा ने कहा कि उनसे भी मुलाकात हुई थी, लेकिन यह केवल शिष्टाचार और पारिवारिक मुलाकात थी। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 8:30 बजे हुई यह मुलाकात लगभग 40 से 45 मिनट चली। जौहर यूनिवर्सिटी की जांच में सहयोग की बात जौहर विश्वविद्यालय को लेकर चल रही जांच पर तंजीन फातिमा ने कहा कि इन दिनों इनकम टैक्स और ईडी समेत जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। उनका परिवार जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी मुलाकातों को राजनीतिक रंग देना गलत है और अटकलों पर विराम लगना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)