आगरा में मशाल लेकर निकले भाजपाई-जनसेवा का दिया संदेश:PM मोदी के 25 साल के जनसेवा सफर का जश्न, तारघर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’
आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा को समर्पित 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को शहजादी मंडी स्थित तारघर मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। PM मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वर्चुअल संबोधन के बाद सेवा ज्योति यात्रा निकाली। वंदे मातरम के जयकारों के साथ भाजपाइयों ने सुशासन का संदेश दिया।
कार्यक्रम को PM मोदी के 25 वर्ष के सेवा, समर्पण और सुशासन के सफर से जोड़कर आयोजित किया गया। सभा में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
अब विस्तार से पढ़िये...
PM मोदी के 25 वर्ष जनसेवा के पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। तारघर मैदान पर सांसद-विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में जुटे। यहां पर PM मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के भाषण का वर्चुअल प्रसारण किया गया। पहले देखिये ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ की 3 तस्वीरें… भाषण खत्म होने के बाद मंच पर मशाल प्रज्जवलित की गई। इसको लेकर तारघर मैदान से प्रतापपुरा तक सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। काफी संख्या में भाजपाई भारत माता और वंदे मातरम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। अब देखिये ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की 2 तस्वीरें… केंद्रीय मंत्री से लेकर सांसद-विधायक पहुंचे
आगरा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, यूपी के कैबिनेट मंत्री एवं आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, क्षेत्रीय संघटक अभय गिरी, फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर उपाध्यक्ष राहुल सागर आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)