चित्रकूट में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:रामघाट के पास गलत दिशा से आई बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान दम तोड़ा

Oct 07, 2026 - 18:22
0
चित्रकूट में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:रामघाट के पास गलत दिशा से आई बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान दम तोड़ा
चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसे में 58 वर्षीय धर्मेंद्र गौतम की मौत हो गई। रामघाट के पास सामने से गलत दिशा में आई बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। अस्पताल जाते समय हुआ हादसा धर्मेंद्र गौतम मूल रूप से सालिगपुर, थाना राजापुर के रहने वाले थे। वर्तमान में वह सीतापुर कस्बे में परिवार के साथ रहते थे और जानकीकुंड अस्पताल में काम करते थे। मंगलवार रात करीब 8:45 बजे वह बाइक से जानकीकुंड अस्पताल जा रहे थे। रामघाट के पास सामने से गलत दिशा में आई बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल जानकीकुंड अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत जानकीकुंड अस्पताल में हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User