आगरा में निकली योगी यूथ ब्रिगेड की भगवा यात्रा:खेड़ा गांव में हुई सभा, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद और अधिवक्ता नाजिया हुईं शामिल
योगी यूथ ब्रिगेड के सातवें स्थापना दिवस पर रविवार को आगरा में विजय संकल्प-भगवा यात्रा निकाली गई। प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर के नेतृत्व में निकली यात्रा में सैकड़ों वाहन शामिल हुए। आगरा किला पहुंचकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद यात्रा शमसाबाद रोड स्थित गांव खेड़ा पहुंची, जहां हिंदू चेतना सभा हुई। सभा में महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज और भाजपा नेत्री व सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही खान प्रमुख रूप से शामिल हुईं। आगरा रामलीला मैदान से शुरू हुई विजय संकल्प-भगवा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए गांव खेड़ा पहुंची। यहां आयोजित हिंदू चेतना सभा में संतों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सभा में हिंदू समाज से एकजुट होने और 2027 में योगी सरकार बनाने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए 2027 में योगी आदित्यनाथ को फिर मुख्यमंत्री बनाना होगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के रहते हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा और हिंदू पर्व-त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो रहे हैं। नाजिया इलाही खान ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर योगी सरकार बनेगी। उन्होंने लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने हिंदू समाज से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने जनसंख्या को लेकर अपने विचार रखते हुए हिंदू परिवारों से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिओम सिंह रावत, श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के पक्षकार कौशल किशोर ठाकुर, कथावाचिका बाल विदुषी लक्ष्मी, साध्वी कृष्ण प्रिया सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन चिरंजी कुशवाहा ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)