कानपुर में नकली एंटी रैबीज वैक्सीन बेचने में 3-पर FIR:बिरहाना रोड दवा मार्केट से कई राज्यों में सप्लाई हो रही थी वैक्सीन

Sep 27, 2026 - 19:43
0
कानपुर में नकली एंटी रैबीज वैक्सीन बेचने में 3-पर FIR:बिरहाना रोड दवा मार्केट से कई राज्यों में सप्लाई हो रही थी वैक्सीन
कानपुर की कलक्टरगंज पुलिस ने नकली एंटी रैबीज वैक्सीन बेचने के मामले में दो फर्मों के तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बिरहाना रोड की दो फर्मों से दिल्ली समेत कई राज्यों में नकली वैक्सीन की सप्लाई हो रही थी। दिल्ली के ड्रग विभाग के इनपुट पर कानपुर के ड्रग विभाग ने जांच की कानपुर से दिल्ली समेत कई राज्यों में नकली वैक्सीन की सप्लाई होने के साक्ष्य मिले। जांच पूरी होने के बाद कानपुर की औषधि निरीक्षक ने दोनों फार्मों के मालिक दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ कलक्टरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कानपुर से दिल्ली के साथ ही कई राज्यों और जिलों में हो रही थी सप्लाई दिल्ली ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट के सहायक आयुक्त औषधि ने दिल्ली के भागीरथ पैलेस स्थित वीएस फार्मास्यूटिकल्स से 481 वॉयल नकली एंटी रैबीज वैक्सीन अभयरब बरामद की थी। जांच में सामने आया कि कानपुर के बिरहाना रोड स्थित न्यू आरजे एजेंसीज 58/45, बिरहाना रोड कानपुर से नकली एंटी रैबीज वैक्सीन सप्लाई हो रही थी। दिल्ली के इनपुट पर कानपुर के ड्रग डिपार्टमेंट ने आरजे एजेंसीज पर 23 सितंबर को छापेमारी की तो ताला बंद मिला। ड्रग डिपार्टमेंट ने दुकान सील कर दी और 25 सितंबर को दोबारा दुकान पर जांच-पड़ताल की तो वैक्सीन तो बरामद नहीं हुई, लेकिन खरीद-फरोख्त की जांच की तो सामने आया कि दिल्ली के साथ ही आगरा, हरदोई और उन्नाव के मेडिकल स्टोर पर यहां से अभयरब एंटी रैबीज वैक्सीन की सप्लाई हुई थी। दस्तावेजों की जांच की तो सामने आया कि Elixir क्योर शॉप नंबर-213 एक्सप्रेस रोड कानपुर से खरीदी गई थी। ड्रग टीम ने Elixir क्योर शॉप पर छापेमारी की तो वह भी बंद मिला। इसके बाद वहां पर भी 25 सितंबर को दोबारा जांच की तो कोई भी स्टॉक नहीं मिला। भले ही जांच में कोई बरामदगी नहीं हुई, लेकिन यह साफ हो गया कि इन दोनों फर्मों से ही नकली एंटी रैबीज वैक्सीन की सप्लाई की जा रही थी। इतना ही नहीं बचने के लिए दोनों फर्मों ने फर्जी बिल समेत अन्य दस्तावेज भी मिले। दो फर्मों के तीन लोगों पर रिपोर्ट, जल्द होगी अरेस्टिंग ड्रग विभाग की जांच के बाद रविवार को कानपुर की औषधि निरीक्षक देवयानी दुबे की तहरीर पर कलक्टरगंज थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। देवयानी दुबे के मुताबिक बिरहाना रोड दवा मार्केट की आरजे एजेंसीज के मालिक दंपति बलजीत कौर और उनके पति राजिन्दर सिंह के साथ ही एक्सप्रेस रोड कैनाल पटरी हरबंशमोहाल पर मौजूद ELIXIR क्योर शॉप से नकली एंटी रैबीज के इंजेक्शनों की खरीद फरोख्त की जा रही थी। डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर दो-ब्लॉक गोविंद नगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक बलजीत कौर और उनके पति राजिन्दर सिंह के साथ ही एक्सप्रेस रोड कैनाल पटरी हरबंश मोहाल स्थित Elixir क्योर शॉप के मालिक तरनदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, जानलेवा मिलावटी दवा बेचना, नकली बिल यानी फर्जी दस्तावेज तैयार करना समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही तीनों को अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा। नकली दवाओं का हब बन गया कानपुर बीते साल अक्तूबर में ही बिरहाना रोड स्थित श्री लक्ष्मी फर्मों में ड्रग विभाग के छापे में 5 लाख की नकली दवाएं बरामद हुई थीं। यहां नकली दवाओं में एक्सपायरी तिथि, बैच नंबर और एमआरपी भी प्रिंट किया जा रहा था। इसके साथ ही प्रतिबंधित कोडीन सिरप मामले में भी कानपुर से देश भर में भारी मात्रा में सप्लाई होने की बात सामने आई थी। इसके बाद ड्रग विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज कराई और कइयों को पुलिस ने जेल भेजा था। कुत्तों के काटने के मामले बढ़े, किल्लत का उठाया फायदा बिरहाना रोड थोक बाजार में हर महीने करीब 5000-6000 एंटी रैबीज इंजेक्शन अभयरब की बिक्री होती है। कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से इन दिनों इस एंटी रैबीज वैक्सीन का किल्लत बताई जा रही है। ऐसे में जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि कहीं इसी कमी का फायदा उठाकर नकली वैक्सीन का नेटवर्क तो सक्रिय नहीं हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User