कुड़ाना की टीम ने कैराना को सात विकेट से हराया:स्वर्गीय अनुज की स्मृति में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता, समापन हुआ

Sep 27, 2026 - 19:43
0
कुड़ाना की टीम ने कैराना को सात विकेट से हराया:स्वर्गीय अनुज की स्मृति में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता, समापन हुआ
शामली के गांव कुड़ाना में स्वर्गीय अनुज स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को कुड़ाना और कैराना के बीच मैच हुआ। कुड़ाना ने कैराना को सात विकेट से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा। टॉस जीतकर कैराना ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने पांच ओवर में पांच विकेट खोकर 35 रन बनाए। ब्रेवो ने 10 और निसार ने 8 रन का योगदान दिया। कुड़ाना के टिटार ने एक और रामदेव ने दो विकेट लिए। जवाब में कुड़ाना की टीम ने 2.3 ओवर में तीन विकेट पर 41 रन बनाकर मैच जीत लिया। नदीम ने छह गेंदों में 22 रन की तेज पारी खेली, जबकि पोलार्ड ने एक गेंद पर छह रन बनाए। कैराना के अज्जू ने एक विकेट लिया। नदीम को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने उन्हें पुरस्कार देकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। आयोजक गगन मलिक, रामदेव मलिक, नरेंद्र मलिक, विनय जयंत और पप्प मलिक भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User