आगरा में नृत्य कार्यशाला शुरू:संस्कार भारती की पहल, नृत्य प्रशिक्षण के साथ संस्कारों के विकास पर जोर
आगरा में संस्कार भारती,पश्चिम ब्रज प्रांत की ओर से श्री बुर्जी वाला मंदिर, प्रताप नगर, जयपुर हाउस में 15 दिवसीय नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सुपारी, प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, संरक्षक सीएस आंचल जैन, नरेंद्र पुरसनानी जेठा भाई और अग्रवाल संघ के महामंत्री शशिकांत गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग ने कहा कि कला की साधना से संस्कारों का विकास होता है, इसलिए प्रत्येक बच्चे को कलाओं से जुड़ना चाहिए। अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सुपारी ने कहा कि कलाएं मनोरंजन के साथ संस्कार और सामाजिकता भी सिखाती हैं। कार्यक्रम का संचालन ओम स्वरूप गर्ग ने किया। संयोजन नीता गर्ग ने संभाला। ध्येय गीत श्याम तिवारी और नीता गर्ग ने प्रस्तुत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष छीतरमल गर्ग ने किया। कार्यक्रम में संजय कुमार एडवोकेट, प्रभुदत्त उपाध्याय, अलका शर्मा सहित 73 प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)