सहारनपुर में डांडिया नाइट:नवरात्रि उत्सव में चार समुदायों की भागीदारी, सांस्कृतिक एकता की दिखी झलक
सहारनपुर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से ‘सहारनपुर-ए-गरबा’ थीम पर डांडिया नाइट 2.0 का भव्य आयोजन किया गया। इसमें करीब 4 से 5 हजार लोगों ने भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने मां भगवती के भक्ति गीतों पर डांडिया और गरबा किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सहारनपुर मंडल के कमिश्नर रूपेश कुमार ने फीता काटकर किया। नगर विधायक राजीव गुम्बर भी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और डांडिया खेला। कार्यक्रम की शुरुआत राइजिंग दिव्या डांस एकेडमी की ओर से गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ हुई। आयोजन में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में उल्लास का माहौल रहा। आयोजन के जरिए सांस्कृतिक परंपराओं के साथ सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)