मऊ में भाजपा उपाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप:दुर्गा पूजा समिति ने किया चक्का जाम, प्रतीक जायसवाल ने मांगी माफी
मऊ के बालनिकेतन इलाके में सोमवार-मंगलवार रात करीब 2 बजे डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामा होने लगा। सूचना पर पुलिस फोर्स भी पहुंची। समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि भाजपा उपाध्यक्ष प्रतीक जायसवाल ने डीजे बजाने वाले व्यक्ति से अभद्रता की। उन्होंने मांग की कि प्रतीक जायसवाल मौके पर आकर माफी मांगें, तभी प्रदर्शन खत्म होगा। विरोध के दौरान समिति के सदस्यों ने पूजा पंडाल की लाइटें बंद कर दीं और सड़क पर बैठ गए। पुलिस के समझाने के बावजूद वे अपनी मांग पर अड़े रहे। इससे सड़क पर आवागमन रुक गया। करीब 3 बजे प्रतीक जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने समिति के सदस्यों के सामने अपनी गलती मानी और माफी मांगी। इसके बाद सदस्यों ने जाम हटा लिया और पूजा कार्यक्रम दोबारा शुरू हो गया। पुलिस ने बताया कि मामला शांत हो गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)