आगरा में पितृ विसर्जन पर तर्पण:जोनेश्वर घाट पर उमड़ी भारी भीड़, यमुना किनारे श्रद्धालुओं ने किया दान

Oct 10, 2026 - 15:09
0
आगरा में पितृ विसर्जन पर तर्पण:जोनेश्वर घाट पर उमड़ी भारी भीड़, यमुना किनारे श्रद्धालुओं ने किया दान
आगरा के फतेहाबाद में पितृपक्ष के अंतिम दिन पितृ विसर्जन अमावस्या पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में पितरों का तर्पण कर उन्हें विदाई दी। फतेहाबाद के जोनेश्वर घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने यमुना नदी में जल अर्पित कर पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। घाट पर मौजूद ब्राह्मणों ने विधि-विधान से तर्पण कराया और पितृ तर्पण की महत्ता बताई। श्रद्धालुओं ने घाट पर दान-दक्षिणा भी की। पितृपक्ष के समापन पर सैकड़ों की संख्या में लोग घाट पर पहुंचे। यमुना में बाढ़ के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने तर्पण किया। इस दौरान व्यवस्था संभालने में समाजसेवी उत्तम चंद ज्वैलर्स, प्रमोद भोला, कपिल वर्मा सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User