सीएमओ ने एनएचएम कर्मचारियों को परिसर खाली करने को कहा:नियमितीकरण और समान वेतन समेत 8 मांगों पर अड़े, 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल

Oct 10, 2026 - 15:09
0
सीएमओ ने एनएचएम कर्मचारियों को परिसर खाली करने को कहा:नियमितीकरण और समान वेतन समेत 8 मांगों पर अड़े, 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल
लखीमपुर खीरी में एनएचएम संविदा कर्मचारी अपनी आठ मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से नाराजगी जताई और चुटकी बजाकर 15 मिनट में परिसर खाली करने का अल्टीमेटम दिया। सीएमओ ने चेतावनी दी कि अगर परिसर खाली नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ में करेंगे हड़ताल कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण, समान वेतन और 10 लाख रुपये का कैशलेस बीमा शामिल है। कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User