आगरा में प्रसव के दौरान महिला की मौत:परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा,डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप

Sep 27, 2026 - 12:19
0
आगरा में प्रसव के दौरान महिला की मौत:परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा,डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप
आगरा के फरह थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। रविवार को आक्रोशित परिजनों ने अछनेरा के अंबेडकर पार्क में शव रखकर प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जानकारी के मुताबिक, अछनेरा की बड़ी बस्ती निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने फरह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान डॉक्टर और स्टाफ ने लापरवाही बरती। इससे महिला की हालत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होते देख अस्पताल प्रबंधन ने उसे आनन-फानन में आगरा रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर आगरा पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। महिला की मौत से गुस्साए परिजन और मोहल्ले के लोग रविवार सुबह एकत्र हुए और शव को अछनेरा स्थित अंबेडकर पार्क में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर सख्त कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही अछनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर समझाने के बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने बताया कि मामला फरह थाना क्षेत्र का है, इसलिए परिजनों को फरह थाने में लिखित शिकायत देने के लिए कहा गया है। शिकायत के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User