एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली:नशे के दुष्परिणामों को बताया, सशक्त भारत के निर्माण का दिया संदेश

Sep 27, 2026 - 12:19
0
एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली:नशे के दुष्परिणामों को बताया, सशक्त भारत के निर्माण का दिया संदेश
वाराणसी में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत रविवार को जगतपुर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स की ओर से जागरूकता रैली एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर से जगतपुर बाजार तक रैली निकालकर आम जनमानस को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया और नशा मुक्त समाज का संदेश दिया। रैली के पश्चात महाविद्यालय में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डॉ.) सुरेश कुमार सिंह ने कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नशा आज की युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। युवा ही देश का भविष्य हैं, इसलिए नशे की प्रवृत्ति से दूर रहकर ही एक स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्रवक्तागण एवं 50 से अधिक एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User