गोरखपुर में 3 दिन बाद बारिश थमी, हल्की धूप निकली:पानी उतरने से जनजीवन सामान्य, अगले कुछ दिन छाए रहेंगे बादल
गोरखपुर में 3 दिन बाद बारिश थमी, सुबह से निकली हल्की धूप: पानी उतरने से जनजीवन सामान्य; आज 30°C तक रहेगा तापमानगोरखपुर में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश रविवार सुबह थम गई। मौसम साफ होने के साथ हल्की धूप निकली और ठंडी हवा चली। शहर के कई इलाकों में जमा पानी अब धीरे-धीरे उतर रहा है, जिससे जनजीवन सामान्य होने लगा है। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को भी राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान करीब 30°C और न्यूनतम 23°C रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव के बीच अगले कुछ दिनों में फिर हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। चक्रवात ‘अरनव’ का असर हुआ खत्म मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चक्रवात ‘अरनव’ का असर अब खत्म हो चुका है। इसी के बाद बारिश का दौर थमा और मौसम में सुधार शुरू हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना नहीं है। इस दौरान कभी धूप तो कभी बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक भी हो सकती है। 33°C तक पहुंचेगा तापमान, नमी बढ़ाएगी उमस आने वाले दिनों में तापमान 30 से 33°C के बीच रहने का अनुमान है। हवा में नमी 80 से 95% तक रह सकती है। इससे बारिश कम होने के बावजूद उमस और चिपचिपी गर्मी महसूस होगी। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है। कुछ स्थानों पर अचानक बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)