आगरा में राहगीरों को गांजा बेचता सौरभ गिरफ्तार:1.161 किलो गांजा बरामद, पुलिस सप्लायर की तलाश में जुटी
आगरा की ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 161 ग्राम अवैध गांजा और 370 रुपये नकद बरामद हुए हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये है। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार के मुताबिक रविवार शाम पुलिस टीम गश्त कर रही थी। शाहदरा स्थित सर्विस रोड पर एक संदिग्ध युवक दिखा। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो गांजा मिला। आरोपी की पहचान सौरभ के रूप में हुई। पूछताछ में सौरभ ने बताया कि वह सचिन नाम के व्यक्ति से गांजा खरीदकर राहगीरों को बेचता था। पुलिस अब सचिन समेत इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। आरोपी कितने समय से इस धंधे में शामिल था, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने सौरभ के खिलाफ ट्रांस यमुना थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)