आगरा में राम बारात की तैयारी:अधिकारियों से मिला प्रतिनिधिमंडल, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश

Oct 06, 2026 - 18:13
0
आगरा में राम बारात की तैयारी:अधिकारियों से मिला प्रतिनिधिमंडल, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश
आगरा में 69वीं ऐतिहासिक श्री राम बारात शोभायात्रा को लेकर ताजगंज राम बारात कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिष्टाचार भेंट की। कमेटी ने राम बारात मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़कों और नगर निगम द्वारा निरीक्षण न किए जाने की समस्या अधिकारियों के सामने रखी। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को राम बारात मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने भी प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान मीडिया प्रभारी चेतन अरोड़ा, महामंत्री राकेश अग्रवाल, मंत्री कुलदीप शिवहरे, उपाध्यक्ष रामचरण पोरवाल और संयोजक महेश प्रजापति मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User