वामदलों ने मतदाता सूची और EVM की जांच मांगी:राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र DM को सौंपा, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
बरेली में वामपंथी दलों ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और सीपीआई (एम) ने राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। मांगपत्र में चुनाव आयोग प्रमुख ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की गई। वामदलों ने मतदाता सूचियों से नाम हटाए जाने के आरोपों की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने ईवीएम से चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों की जांच मांगी। उनका कहना था कि मतदाता सूची लोकतंत्र का आधार है, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। इसके अलावा, जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने की मांग भी शामिल थी। वामदलों ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है। मांगपत्र सौंपने वालों में राजेश तिवारी, सतीश कुमार सिंह, पंकज सक्सेना, वीरपाल और राम किशोर समेत अन्य थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)