आगरा में रास रात्रि 3.0 का आयोजन:गरबा-डांडिया में झूमे शहरवासी, कलाकारों की देवी मां के गीत पर प्रस्तुति दी

Oct 19, 2026 - 07:18
0
आगरा में रास रात्रि 3.0 का आयोजन:गरबा-डांडिया में झूमे शहरवासी, कलाकारों की देवी मां के गीत पर प्रस्तुति दी
आगरा में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के फुटबॉल मैदान में आयोजित ‘रास रात्रि 3.0’ में शहरवासियों ने गरबा और डांडिया का आनंद लिया। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने आयोजकों ऋषभ, अंकित और प्रिंस को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विभव कैपिटल के संस्थापक शलभ गुप्ता, सेंट एंड्रयूज ग्रुप के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर शिवांजल शर्मा, ओशिन शर्मा और सपा प्रदेश सचिव नितिन कोहली उपस्थित रहे। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने और परिवारों को साथ समय बिताने का अवसर देते हैं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों की देवी मां के गीत पर प्रस्तुति के बाद रंगारंग गरबा हुआ। सेल्फी बूथ आकर्षण का केंद्र रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User