पूविवि में एमए, बीबीए, बीसीए के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू:नवंबर में होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, स्नातक के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन

Oct 19, 2026 - 07:18
0
पूविवि में एमए, बीबीए, बीसीए के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू:नवंबर में होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, स्नातक के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में बीबीए, बीसीए और पोस्ट ग्रेजुएशन विषयों की सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। नवंबर में परीक्षाएं कराने की तैयारी है। विश्वविद्यालय से जुड़े गाजीपुर और जौनपुर जिले के 604 कॉलेजों में एमए, एमएससी, बीबीए और बीसीए के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, ग्रेजुएशन लेवल पर बीए, बीएससी और बीकॉम के लिए आवेदन समर्थ पोर्टल पर लिए जाएंगे। कुछ तकनीकी परेशानी के कारण अभी तक समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। समर्थ पोर्टल को एक्टिव होने में अभी दो दिन लगेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि समर्थ पोर्टल बुधवार तक एक्टिव कर दिया जाएगा। दशहरा के बाद ग्रेजुएशन के सभी विषयों के लिए परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल पर लिए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User