आगरा में शिक्षक सम्मान समारोह:500 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे
आगरा में वॉइस ऑफ स्कूल एसोसिएशन की ओर से सूरसदन प्रेक्षागृह में 15वें शिक्षक एवं स्नातक सम्मान समारोह तथा वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 500 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिनमें ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित लिटिल एंजेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक भी शामिल रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने संगठन की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 15 वर्ष पूर्व महज 10 विद्यालयों के साथ इस संगठन की शुरुआत की गई थी और वर्तमान में इसके साथ 252 स्कूल जुड़े हुए हैं। समारोह के दौरान ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित लिटिल एंजेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शिक्षिका पदमा शर्मा, अनुज ठाकुर, रचना जैन, कुनशिकी दीक्षित और सोनिका जैन को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षकों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक कृष्ण साहब, एडवाइजर निकिता उपाध्याय और प्रधानाचार्या (प्रिंसिपल) अमिता सिंह परिहार ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)