बैंक कर्मियों ने काले कपड़े पहनकर मनाया 'काला दिवस':28 सितंबर से 3 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, मांगें न मानने पर विरोध
हरदोई में सोमवार से शुरू होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल से पहले रविवार सुबह 10 बजे बैंक कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर काम किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर कर्मचारियों ने इसे 'काला दिवस' के रूप में मनाया। कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने और पूर्व में हुए समझौतों पर अमल नहीं होने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा- यह हमारे लिए काला रविवार UFBU के स्थानीय संयोजक राकेश पाण्डेय ने कहा कि यह उनके लिए 'काला रविवार' है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बैंक कर्मचारियों की मांगों पर लगातार टालमटोल कर रही है। हड़ताल के अधिकार के प्रति असम्मान और पूर्व में हुए समझौतों की अनदेखी के विरोध में कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर काम किया। सोमवार से तीन दिन बैंक हड़ताल UFBU के चेयरमैन क्षितिज पाठक ने बताया कि सोमवार से लगातार तीन दिन बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते जिले की 230 बैंक शाखाओं में वित्तीय लेनदेन प्रभावित रहेगा। हड़ताल का असर जिले के 12 सरकारी बैंकों, दो पुराने निजी बैंकों और ग्रामीण बैंकों पर पड़ने की बात कही गई है। अलग-अलग बैंकों के पदाधिकारी संभालेंगे नेतृत्व स्थानीय संयोजक के मुताबिक आंदोलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी अपनी-अपनी शाखाओं में हड़ताल का नेतृत्व करेंगे। इनमें स्टेट बैंक के राजेश सिंह, केनरा बैंक के आदर्श बाजपेई, बैंक ऑफ इंडिया के अनूप सिंह, पीएनबी के पंकज पांडे, यूनियन बैंक के कौशलेंद्र शुक्ला, बैंक ऑफ बड़ौदा के अनादि ब्रम्ह और ग्रामीण बैंक के संजीव यादव समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)