बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप, कहा- मारपीट भी करते थे
बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा गौटिया मोहल्ले में शनिवार रात करीब 2 बजे विवाहिता मेहजवी (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आठ साल पहले हुई थी शादी जालंधरी सराय निवासी नसीर की बेटी मेहजवी की शादी करीब आठ साल पहले कबूलपुरा गौटिया निवासी फुरकान से हुई थी। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात करीब 2 बजे अचानक मेहजवी की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया मृतका के पिता नसीर का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर मेहजवी के साथ मारपीट की जाती थी। नसीर के मुताबिक उन्होंने कई बार पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन समझौता कराकर मामला शांत करा दिया जाता था। पिता का आरोप- बेटी को जहर दिया नसीर ने आरोप लगाया कि शनिवार रात ससुराल वालों ने उनकी बेटी को जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, जहर देने के आरोप की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई सदर कोतवाली पुलिस के मुताबिक अभी मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिकायत मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)