औरैया में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत:पत्नी के मायके से वापस न आने से परेशान, इलाज के दौरान गई जान
बिधूना के भदसया गांव में ओमप्रकाश (27) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी पत्नी अभिलाषा मायके नौली ककोर से वापस नहीं आ रही थी, जिससे वह परेशान था। उनके बीच आपसी विवाद भी चल रहा था। बुधवार शाम करीब सात बजे ओमप्रकाश अपने कमरे में उल्टियां कर रहा था। मां माया देवी ने उसे देखा और परिजन तुरंत बिधूना सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल चिचोली रेफर किया गया। वहां हालत नाजुक होने पर गुरुवार सुबह उसे सैफई रेफर किया गया। परिजन उसे सैफई ले जा रहे थे, तभी अजीतमल के पास उसकी हालत बिगड़ गई। अजीतमल सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, जहरीले पदार्थ के सेवन से उसकी मौत हुई। ओमप्रकाश ड्राइवर था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना बिधूना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल चिचोली भेजेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)