नदवा के प्रिंसिपल का इंतकाल, अखिलेश–इमरान ने जताया शोक:आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य भी थे मौलाना सईदुर्रहमान नदवी

Oct 07, 2026 - 19:27
0
नदवा के प्रिंसिपल का इंतकाल, अखिलेश–इमरान ने जताया शोक:आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य भी थे मौलाना सईदुर्रहमान नदवी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मशहूर इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम नदवतुल उलेमा के प्रिंसिपल एवं प्रसिद्ध आलिमे दीन मौलाना सईदुर्रहमान आजमी नदवी के इंतेकाल पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मौलाना नदवी का बुधवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मौलाना नदवी लंबे समय से नदवतुल उलेमा से जुड़े हुए थे और अरबी साहित्य, इस्लामी विचार तथा धार्मिक लेखन के क्षेत्र में उनकी पहचान थी। वे अरबी पत्रिका अल-बास अल-इस्लामी के संपादक भी रहे और अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई। समाजवादी पार्टी की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि मौलाना नदवी का निधन न केवल उनके परिवार और शिष्यों के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। पार्टी ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है और परिवार के साथ खड़े होने का संकल्प जताया है। उधर, कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद ने भी सईदुर्रहमान नदवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इमरान मसूद ने नदवा कालेज के अध्यक्ष मौलाना सैयद बिलाल अब्दुल हई हसनी नदवी को लिखे पत्र में गम का इजहार किया है और उनके परिवार जनों को सांत्वना दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User