आगरा में सुबह हल्की धूप, दिन में साफ रहेगा मौसम:6 अक्टूबर तक बूंदाबांदी या बारिश के आसार कोई आसार नहीं

Oct 01, 2026 - 08:51
0
आगरा में सुबह हल्की धूप, दिन में साफ रहेगा मौसम:6 अक्टूबर तक बूंदाबांदी या बारिश के आसार कोई आसार नहीं
आगरा में गुरुवार सुबह से हल्की धूप निकल रही है। 7 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस बीच हवाएं तेज चल सकती हैं। कुछ समय के लिए बादल भी छा सकते हैं। मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। हालांकि बीच-बीच में कुछ देर के लिए बादल जरूर छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव आ सकता है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मानसून में 1% बारिश कम इस मानसून में बादल आगरा से रूठे रहे हैं। पिछले साढ़े 4 महीने से अधिक समय में कुछ ही दिन झमाझम बारिश हुई है, बाकी दिन सूखे ही निकले हैं। इसी का नतीजा है कि इस मानसून में आगरा में सामान्य 1% कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक 530.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 527.2 मिमी बारिश हो चुकी है। यानि सामान्य से 3.1 मिमी बारिश कम हुई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में जिले में शून्य फीसद बारिश दर्ज की गई है। तापमान में बढ़ोत्तरी मौसम में उतार-चढ़ाव का असर तापमान पर भी पड़ रहा है। बुधवार को दिन में कई बार बादल छाये रहने के बाद भी मंगलवार की अपेक्षा तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User