आगरा में स्वाभिमान सभा के लिए रालोद का जनसंपर्क:ट्रैक्टरों और कारों के काफिले के साथ दर्जनों गांवों में पहुंचे कार्यकर्ता

Oct 02, 2026 - 13:39
0
आगरा में स्वाभिमान सभा के लिए रालोद का जनसंपर्क:ट्रैक्टरों और कारों के काफिले के साथ दर्जनों गांवों में पहुंचे कार्यकर्ता
आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में 12 अक्टूबर को किरावली जेंगारा में होने वाली राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की स्वाभिमान सभा के लिए शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाया गया। मलपुरा कस्बे से दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुए अभियान में सैकड़ों ट्रैक्टरों और कारों का काफिला दर्जनों गांवों तक पहुंचा। जिला अध्यक्ष गोविंद शर्मा की अगुवाई में निकले काफिले में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों को सभा में आने का न्योता दिया और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील की। जिला उपाध्यक्ष केपी चाहर के नेतृत्व में अभियान रालोद के जिला उपाध्यक्ष केपी चाहर के नेतृत्व में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की और सभा की जानकारी दी। केपी चाहर ने बताया कि सभा को लेकर लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। रालोद कार्यकर्ताओं ने सभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User