आजमगढ़ में गांधी जयंती पर क्रॉस कंट्री रेस:157 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा; गौतम और किरन वर्मा रहे अव्वल
आजमगढ़ में गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, क्षेत्रीय खेल कार्यालय और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 157 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में 5 किलोमीटर और महिला वर्ग में 6 किलोमीटर की रेस कराई गई। इसमें 82 पुरुष और 75 महिला खिलाड़ी शामिल हुए। क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन और जिला हैंडबॉल संघ के सचिव केएम श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रेस की शुरुआत की। पुरुष वर्ग में गौतम प्रजापति ने पहला, रजनीष राय ने दूसरा और उत्कर्ष यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। धीरज यादव चौथे, शिवा यादव पांचवें और किशन यादव छठे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में किरन वर्मा प्रथम महिला वर्ग में किरन वर्मा ने पहला, अंतिमा यादव ने दूसरा और अंजली गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुस्कान प्रजापति चौथे, सृष्टि यादव पांचवें और खुशी छठे स्थान पर रहीं। रेस के बाद सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)