आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज के पास लटका मिला शव:कई दिन पुरानी है लाश, खंडहर से बुरी तरह आ रही थी दुर्गंध

Oct 13, 2026 - 22:02
0
आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज के पास लटका मिला शव:कई दिन पुरानी है लाश, खंडहर से बुरी तरह आ रही थी दुर्गंध
आगरा के खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास मलूपुर सर्विस रोड किनारे स्थित एक खंडहर में मंगलवार को अज्ञात युवक का शव फंदे पर लटका मिला। शव करीब चार से पांच दिन पुराना होने का अनुमान है। युवक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस सुसाइड और हत्या के एंगल पर जांच कर रही है। अब पढ़िए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, मलूपुर सर्विस रोड के किनारे बने खंडहर में मंगलवार को लोगों ने एक युवक का शव फंदे पर लटका देखा। युवक पैंट-शर्ट पहने हुए था। शव की स्थिति देखकर उसके कई दिन पुराना होने की आशंका जताई गई। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस सूचना पर पहुंची खंदौली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए, ताकि जांच में मदद मिल सके। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मिलेगी जानकारी थाना प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष होने का अनुमान है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User