एडीजी एसके भगत ने फिरोजाबाद में किया पैदल मार्च:नवरात्र और त्योहारों के लिए सुरक्षा का जायजा लिया, महिलाओं-श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर

Oct 13, 2026 - 22:02
0
एडीजी एसके भगत ने फिरोजाबाद में किया पैदल मार्च:नवरात्र और त्योहारों के लिए सुरक्षा का जायजा लिया, महिलाओं-श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर
फिरोजाबाद। शारदीय नवरात्र, दशहरा और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार रात 8 बजे एडीजी एसके भगत ने पुलिस अधिकारियों और भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और मंदिरों में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। एडीजी एसके भगत ने जैन मंदिर से पैदल मार्च शुरू किया। इसके बाद सदर बाजार, घंटाघर होते हुए नालबंद चौराहे तक पहुंचे। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। त्योहारों के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस की मुस्तैदी और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। एडीजी ने कहा कि नवरात्र के दौरान महिलाओं की सुरक्षा और मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने और किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ ही आमजन में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय रहेगी। पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीआईजी शैलेश पांडे, एसएसपी आदित्य लांगहे, एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User