आगरा विवि कर्मचारी मारपीट मामला पहुंचा थाने:समझौते के बाद भी बढ़ा विवाद, सुनीत कुमार बोले- पूर्व संघ कर रहा राजनीति

Oct 09, 2026 - 14:42
0
आगरा विवि कर्मचारी मारपीट मामला पहुंचा थाने:समझौते के बाद भी बढ़ा विवाद, सुनीत कुमार बोले- पूर्व संघ कर रहा राजनीति
आगरा डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में दो प्रधान सहायकों के बीच हुई मारपीट का मामला अब राजनीतिक रंग ले रहा है। गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में दोनों कर्मचारियों के बीच हाथापाई हुई थी। विश्वविद्यालय में ही अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों के बीच समझौता हो गया था। समझौता पत्र पर दोनों प्रधान सहायकों के अलावा कर्मचारी संघ, परीक्षा नियंत्रक और कुलसचिव के हस्ताक्षर भी हुए थे। लेकिन बाद में मामला थाने तक पहुंच गया। प्रधान सहायक सुनीत कुमार का आरोप है कि पूर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी इस विवाद को तूल दे रहे हैं और राजनीति कर रहे हैं। समझौता होने के बाद पूर्व संघ अध्यक्ष दूसरे पक्ष को थाने ले गए और जबरदस्ती शिकायत करवाई, जबकि बात विश्वविद्यालय में ही खत्म हो गई थी। आवास के गेट के ताले को लेकर शुरू हुआ विवाद सुनीत कुमार ने बताया कि खंदारी स्थित विश्वविद्यालय आवास में तीन परिवार रहते हैं। आवास के आसपास काफी खाली जगह है। 2023 में वह वहां रहने आए थे। उस समय वहां अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता था, लोग शराब पीते थे और गायें घुस आती थीं। इसमें प्रधान सहायक टीकम कुमार भी शामिल रहते थे। रोकने पर वह नहीं मानते थे। सुनीत ने बताया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत कर शराबियों का आना बंद कराया और नगर निगम से गायें पकड़वाईं। लेकिन टीकम आए दिन नशे में गेट खुला छोड़ देते थे, जिससे फिर से गंदगी और अराजकता शुरू हो गई। कहने पर वह गाली-गलौज करने लगते थे। 7 अक्टूबर को सुनीत ने गेट पर ताला लगा दिया और कहा कि एक चाबी टीकम को दे देंगे। दोनों के पास फोर व्हीलर है, इसलिए बड़ा गेट खोलना पड़ता है। आरोप है कि गेट पर ताला देखकर टीकम ने बिना पूछे गाली-गलौज शुरू कर दी। पुलिस आई और कहा कि गेट बंद रहना चाहिए, चाबी ले लेते तो विवाद नहीं बढ़ता। अगले दिन सुबह टीकम गाली देते हुए निकले, विश्वविद्यालय आकर फिर विवाद बढ़ा और हाथापाई हो गई। सुनीत का आरोप है कि टीकम घर पर भी आए दिन पत्नी से मारपीट करते हैं, टीवी-फ्रिज तोड़ देते हैं, घर पर अक्सर पुलिस आती है। दूसरे पक्ष ने कहा- जबरन समझौता दिखाया वहीं दूसरे पक्ष के प्रधान सहायक टीकम कुमार का कहना है कि घर पर बिना वजह विवाद खड़ा किया गया। टीकम कुमार ने बताया कि घर पर कोई बड़ी बात नहीं थी। सुबह जब वह विश्वविद्यालय आए तो सुनीत कुमार ने बिना किसी वजह के उनके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की है। टीकम का कहना है कि उनका कोई समझौता नहीं हुआ है। वह इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन इस पूरे मामले पर आधिकारिक बयान देने से बच रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User