पुलिस की PRV के सामने जिला अस्पताल में बाइक चोरी:मेरठ में CCTV में कैद हुई घटना, पहली मंजिल से बाइक लेकर आया चोर
मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र स्थित प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल से एक मरीज के परिजन की बाइक चोरी हो गई। बाइक चोरी की वारदात अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में सफेद टोपी पहने एक व्यक्ति बाइक ले जाता दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि जिस जगह से बाइक चोरी हुई, वहां से करीब 10 कदम की दूरी पर पुलिस की PRV भी खड़ी दिखाई दे रही है। पुलिस अब अन्य CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्ध की तलाश में जुटी है। गाजियाबाद के गोविंदपुरी, मोदीनगर थाना क्षेत्र के निवासी अंशुल अपने साले की तबीयत का हाल जानने प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल आए थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी की थी। बाइक का नंबर UP-14-EP-4966 है। सुबह करीब 10 बजे जब उन्होंने बाइक देखी तो वह वहां नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित ने देहली गेट थाने में शिकायत देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अस्पताल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक की। इसमें सफेद टोपी पहने एक व्यक्ति लगभग तीन बजे बाइक ले जाता दिखाई दे रहा है। बाइक चोरी के वक्त पास में खड़ी थी PRV इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात CCTV फुटेज में दिखाई दे रही पुलिस की PRV है। बाइक चोरी करने वाला संदिग्ध जिस जगह से बाइक लेकर जाता दिखाई दे रहा है, उससे करीब 10 कदम की दूरी पर PRV खड़ी नजर आ रही है। इसके बावजूद बाइक चोरी हो गई। फिलहाल पुलिस आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज के जरिए संदिग्ध की पहचान और उसके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)