आज अखबार नहीं, औरेया की कल की 5 बड़ी खबरें:सड़क हादसे में 25 साल के युवक की मौत, दिबियापुर में पत्नी से विवाद के बाद लगाई फांसी

Oct 21, 2026 - 07:14
0
आज अखबार नहीं, औरेया की कल की 5 बड़ी खबरें:सड़क हादसे में 25 साल के युवक की मौत, दिबियापुर में पत्नी से विवाद के बाद लगाई फांसी
आज औरेया में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं.... 1. दिबियापुर में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान परिजनों के अनुसार, युवक शराब पीने का आदी था और सोमवार रात करीब 10:30 बजे नशे को लेकर उसका पत्नी रश्मि से विवाद हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर… 2. सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत आगरा में एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शव घर आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पढ़े पूरी खबर… 3. सूने घर का ताला तोड़कर चोरी अजीतमल में एक सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी जेवरात सहित पार कर दिया। गृह स्वामी परिवार के साथ तिरुपति बाला जी मंदिर गए थे। पढ़ें पूरी खबर… 4. औरैया में धूम धाम से हुआ रावण दहन,दिबियापुर में 60फीट का बना रावण औरैया के नुमाइश मैदान में रामलीला मंचन के बाद रावण का पुतला जलाया गया। वहीं दिबियापुर में 60 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी दहन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम और मैजिक शो आकर्षण का केंद्र रहे। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवानी और अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन आची ने मेले की परंपरा को अद्भुत बताया। पढ़ें पूरी खबर… 5- क्षत्रिय महासभा ने मेधावी छात्रों को दी आर्थिक सहायता,पूर्व सांसद धनंजय सिंह बोले रावण दहन बुराई खत्म करने की प्रेरणा पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User