आज अखबार नहीं, सीतापुर की कल की 3 बड़ी खबरें:2 साल पहले मृतक बुजुर्ग का लेखपाल ने बनाया आय प्रमाण पत्र,निलंबित,सड़क हादसे में प्रधान की मौत

Oct 21, 2026 - 07:14
0
आज अखबार नहीं, सीतापुर की कल की 3 बड़ी खबरें:2 साल पहले मृतक बुजुर्ग का लेखपाल ने बनाया आय प्रमाण पत्र,निलंबित,सड़क हादसे में प्रधान की मौत
आज सीतापुर में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं.... मृतक के नाम आय प्रमाण-पत्र जारी करने पर लेखपाल निलंबित: सीतापुर में 2 साल पहले हो चुकी थी मौत, बिना जांच बना 60 हजार का प्रमाण पत्र सीतापुर के मिश्रिख तहसील क्षेत्र में मृतक के नाम आय प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में प्रशासन ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे कार्रवाई की है। एसडीएम मिश्रिख की जांच में बिना स्थलीय निरीक्षण किए आख्या प्रस्तुत करने का मामला सामने आने पर क्षेत्रीय लेखपाल सुधीर कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर ऑटो में कार की टक्कर से एक की मौत: NH-30 पर हादसे के बाद ड्राइवर फरार; 3 लोग गंभीर घायल सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे सड़क हादसा हो गया। एनएच-30 पर तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। ऑटो चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर सीतापुर में दो लोकतंत्र सेनानियों का निधन: तिरंगे में लपेटा पार्थिव शरीर, दोनों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई सीतापुर के मिश्रिख तहसील क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 2 बजे दो लोकतंत्र सेनानियों के निधन से शोक छा गया। अर्थाना गांव निवासी 83 वर्षीय श्रीराम मिश्रा का सोमवार शाम लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वहीं, अरसेनी गांव निवासी 86 वर्षीय रूप किशोर मिश्रा ने भी बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। मंगलवार को पुलिसकर्मियों ने दोनों सेनानियों को राजकीय सम्मान के साथ सलामी देकर श्रद्धांजलि दी। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User