आज गाजीपुर पहुंचेंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक:स्वास्थ्य महाकैंप का करेंगे शुभारंभ; मेडिकल कॉलेज को मिलेंगी दो नई सुविधाएं

Sep 26, 2026 - 09:37
0
आज गाजीपुर पहुंचेंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक:स्वास्थ्य महाकैंप का करेंगे शुभारंभ; मेडिकल कॉलेज को मिलेंगी दो नई सुविधाएं
गाजीपुर में शनिवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लंका मैदान में तीन दिवसीय स्वास्थ्य महाकैंप का शुभारंभ करेंगे। 26 से 28 सितंबर तक चलने वाले कैंप में एम्स दिल्ली, अपोलो, जसलोक मुंबई और बीएचयू के विशेषज्ञ मरीजों को मुफ्त परामर्श, जांच और इलाज की सुविधा देंगे। स्वास्थ्य विभाग ने कैंप में करीब 15 हजार मरीजों को सेवाएं देने का लक्ष्य रखा है। कैंप में मरीजों को केवल परामर्श तक सीमित नहीं रखा जाएगा। जिन मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत होगी, उनके ऑपरेशन 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मेडिकल कॉलेज में किए जाएंगे। इसके लिए 500 मरीजों के ऑपरेशन का लक्ष्य रखा गया है। इन बीमारियों के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं स्वास्थ्य महाकैंप में हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, हड्डी, स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र, ईएनटी, त्वचा, दंत रोग और डायबिटीज के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। मरीजों की जांच के बाद जरूरत के अनुसार आगे के इलाज और ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी। 12:20 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे डिप्टी सीएम उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को दोपहर 12:20 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 12:30 बजे लंका मैदान पहुंचकर स्वास्थ्य महाकैंप का उद्घाटन करेंगे। स्वास्थ्य महाकैंप के उद्घाटन के बाद डिप्टी सीएम दोपहर 1:35 बजे महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे। यहां नई अमृत फार्मेसी और सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह अगले कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User