नई दिल्ली-हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े:रेलवे ने लिया फैसला, अब हफ्ते में तीन दिन चलेगी, फिरोजाबाद में यात्रियों को मिलेगा फायदा

Sep 26, 2026 - 09:37
0
नई दिल्ली-हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े:रेलवे ने लिया फैसला, अब हफ्ते में तीन दिन चलेगी, फिरोजाबाद में यात्रियों को मिलेगा फायदा
फिरोजाबाद। रेल प्रशासन ने आगामी त्‍योहारों को मद्देनजर रखते हुए नई दिल्‍ली-हावड़ा फेस्टिवल स्‍पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सप्‍ताह में एक दिन के स्‍थान पर दोनों ओर से तीन-तीन दिन चलाई जाएगी। इस फेस्टिवल स्‍पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने से रेलयात्रियों को खासा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा। प्रयागराज के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 04052 नई दिल्‍ली-हावड़ा फेस्टिवल स्‍पेशल विशेष ट्रेन शुक्रवार को संचालित की जाती थी, किंतु रेल प्रशासन ने इस फैसले को बदलते हुए इस ट्रेन को शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार (सप्‍ताह में तीन दिन) चलाने का निर्णय लिया है। वहीं, ट्रेन नंबर 04051 हावड़ा-नई दिल्‍ली फेस्टिवल स्‍पेशल ट्रेन सप्‍ताह में रविवार को संचालित होती थी, लेकिन अब यह ट्रेन रविवार, मंगलवार एवं बृहस्‍पतिवार (सप्‍ताह में तीन दिन) चलाई जाएगी। इसके साथ ही दोनों ओर से 24-24 फेरे लेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User