आज से चलेगी दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन, लखनऊ में होगा स्टॉपेज:17 अक्टूबर की रात दिल्ली से चलेगी ट्रेन, 18 अक्टूबर को वाराणसी से वापसी

Oct 17, 2026 - 09:07
0
आज से चलेगी दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन, लखनऊ में होगा स्टॉपेज:17 अक्टूबर की रात दिल्ली से चलेगी ट्रेन, 18 अक्टूबर को वाराणसी से वापसी
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे दिल्ली और वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन दिल्ली से 17 अक्टूबर की रात रवाना होकर 18 अक्टूबर की सुबह लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 18 अक्टूबर की रात वाराणसी से चलकर ट्रेन 19 अक्टूबर की देर रात लखनऊ पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का एक-एक फेरा होगा। इससे लखनऊ के यात्रियों को दिल्ली और वाराणसी के बीच सफर करने में सुविधा मिलेगी। दिल्ली से सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी ट्रेन उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता के मुताबिक, ट्रेन नंबर 04032 दिल्ली-वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस 17 अक्टूबर को रात 9:10 बजे दिल्ली से रवाना होगी। गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई होते हुए ट्रेन 18 अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां ठहराव के बाद ट्रेन अयोध्या कैंट और जौनपुर जंक्शन होते हुए दोपहर 3 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। वाराणसी से रात 8:15 बजे होगी वापसी वापसी में ट्रेन नंबर 04031 वाराणसी-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 18 अक्टूबर को रात 8:15 बजे वाराणसी से रवाना होगी। निर्धारित स्टेशनों से होते हुए ट्रेन 19 अक्टूबर को रात 2:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी और सुबह 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। जनरल, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा स्पेशल ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और एसी श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही इस ट्रेन से लखनऊ सहित रास्ते के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User