अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:एटा में सामान लेकर घर लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

Oct 17, 2026 - 09:07
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:एटा में सामान लेकर घर लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
एटा के जलेसर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बनवारीपुर मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों के मुताबिक, बाइक सवार को एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मारी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। हाथरस जिले के थाना हसायन क्षेत्र के भिन्तर गांव निवासी नवी आलम (28) पुत्र नवी रसूल शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सामान लेने के लिए पटना आए थे। सामान लेने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बनवारीपुर मार्ग से थोड़ा कुछ दूरी पहले एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नवी आलम गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, बाइक में टक्कर मारने वाला वाहन ट्रैक्टर था। बताया गया कि टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की जानकारी तत्काल जलेसर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। हादसे की सूचना से मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के आधार पर हादसे में शामिल वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User