आजम ने जेल से अखिलेश को 15-सीटों के नाम भेजे:पत्नी तंजीन फातिमा ने लखनऊ में अखिलेश से की मुलाकात, टिकट बंटवारे पर चर्चा

Oct 03, 2026 - 14:03
0
आजम ने जेल से अखिलेश को 15-सीटों के नाम भेजे:पत्नी तंजीन फातिमा ने लखनऊ में अखिलेश से की मुलाकात, टिकट बंटवारे पर चर्चा
रामपुर की जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां एक बार फिर चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की करीब 15 विधानसभा सीटों पर उनकी पसंद के संभावित प्रत्याशियों के नाम पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचाए गए हैं। बुधवार को आजम खां की पत्नी तजीन फात्मा ने लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। करीब एक घंटे चली इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, बातचीत में आजम खां पर विचाराधीन 90 से अधिक मुकदमों की स्थिति के बजाय विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे और प्रत्याशियों के चयन पर ज्यादा चर्चा हुई। पश्चिमी यूपी की 15 सीटों पर नाम पहुंचाए सूत्रों के अनुसार, तजीन फात्मा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की करीब 15 विधानसभा सीटों पर आजम खां की पसंद वाले संभावित प्रत्याशियों के नाम अखिलेश यादव तक पहुंचाए। इन सीटों पर पार्टी की चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। हालांकि, सपा की ओर से इन नामों को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। चुनावी तैयारियों के बीच मुलाकात आजम खां लंबे समय से रामपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। जेल में होने के बावजूद चुनावी रणनीति और पार्टी के भीतर उनकी भूमिका को लेकर चर्चा बनी हुई है। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन जारी है। तजीन फात्मा और अखिलेश यादव की मुलाकात को इसी कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, किन सीटों पर किन नामों को लेकर अंतिम सहमति बनी है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ही तस्वीर स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User