नगर निगम में निर्दलीय पार्षद का हंगामा:अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप, RTI में पूर्व नगर आयुक्त का नाम
शिकलापुर फर्नीचर मंडी वार्ड के निर्दलीय पार्षद जयप्रकाश राजपूत ने नगर निगम कार्यालय में हंगामा किया। वे अपनी ओटीएस फाइल अप्रूव न होने से परेशान थे। उन्होंने अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। पार्षद राजपूत ने बताया कि उन्होंने अपनी ओटीएस फाइल को लेकर आरटीआई लगाई थी। 20 दिन में जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने पहली अपील की। पार्षद राजपूत ने कागजात दिखाते हुए बताया कि पहली अपील के जवाब में वर्तमान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की जगह पूर्व नगर आयुक्त नेहा गुप्ता वत्स का नाम आया। नेहा वत्स 20 महीने पहले ही जा चुकी हैं। इससे पता चलता है कि निगम 20 महीने पुराने डेटा पर काम कर रहा है। पार्षद का कहना है कि जब नगर आयुक्त का नाम ही 20 महीने से अपडेट नहीं हुआ, तो आम जनता के काम कैसे होंगे। यह लापरवाही डिजिटल इंडिया जैसे कार्यक्रमों पर सवाल उठाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)