प्रयागराज में रामनवमी पर गंगा में डूबे 2 लोग:एक-दूसरे को बचाने में 4-5 लोग तेज बहाव में फंसे, दो की तलाश जारी

Oct 19, 2026 - 16:25
0
प्रयागराज में रामनवमी पर गंगा में डूबे 2 लोग:एक-दूसरे को बचाने में 4-5 लोग तेज बहाव में फंसे, दो की तलाश जारी
प्रयागराज में रामनवमी के पर्व पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नवाबगंज के कुरेश्वर घाट पर स्नान करते समय कुछ लोग तेज बहाव की चपेट में आ गए। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में 4 से 5 लोग डूबने लगे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग एक-दूसरे को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। हादसे में दो लोग लापता हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस, जल पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे की तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका है। देखें तस्वीरें….. एक-दूसरे को बचाने में तेज बहाव में फंसे लोग रमनवमी के अवसर पर कुरेश्वर गंगा घाट पर बड़ी संख्या में लोग स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोग गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में फंस गए। उन्हें डूबता देख दूसरे लोग बचाने के लिए आगे आए। इस दौरान 4 से 5 लोग डूबने लगे। किसी तरह कुछ लोगों को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन दो लोग गहरे पानी में लापता हो गए। अनीता यादव और सुरेश केसरवानी की तलाश जारी लापता लोगों की पहचान अनीता यादव (30), पत्नी राजू यादव, निवासी घाटमपुर और सुरेश केसरवानी (33), पुत्र मक्खन लाल, निवासी जगदीशपुर, चांदन के रूप में हुई है। दोनों गहरे पानी में चले जाने के बाद लापता हो गए। जल पुलिस ने उनकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सूचना पर NDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी पुलिस बल के साथ घाट पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से गंगा में लापता लोगों की तलाश शुरू की गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका। पुलिस और NDRF की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। रामनवमी पर घाट पर जुटी थी भीड़ नवाबगंज स्थित कुरेश्वर गंगा घाट पर धार्मिक पर्वों के दौरान बड़ी संख्या में लोग स्नान करने पहुंचते हैं। रामनवमी के अवसर पर भी यहां काफी भीड़ थी। इसी दौरान हुए हादसे से घाट पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल दोनों लापता लोगों की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User