आजमगढ़ की वोटर लिस्ट को लेकर जिला प्रशासन की सफाई:सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 10 जगह विकास यादव नाम मिलने को लेकर किया था प्रेस कॉन्फ्रेंस
आजमगढ़ जिले की मतदाता सूची में विकास यादव नाम एक से अधिक स्थानों पर प्रदर्शित होने का मामला सामने आने के बाद निर्वाचन विभाग में हलचल मच गई है। इस प्रकरण को लेकर मीडिया के कई प्रतिनिधियों की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी से बयान मांगा जा रहा था। अब निर्वाचन विभाग की ओर से स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया गया है कि ईआरओनेट (ERONet) पर हिंदी में विकास यादव नाम प्रदर्शित होने वाले सभी 10 मतदाताओं की जांच कराई गई है। जांच के दौरान ये सभी मतदाता अलग-अलग व्यक्ति पाए गए हैं और वर्तमान में संबंधित गांवों में निवास कर रहे हैं। इस पूरे मामले में जिला प्रशासन ने अपनी सफाई भी पेश की है। पूरे मामले की हो रही है जांच
निर्वाचन विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रहे हैं। ईआरओनेट पर 10 मतदाताओं के हिंदी में एक ही नाम, विकास यादव, प्रदर्शित होने के आधार पर कुछ लोगों ने सवाल उठाया था कि क्या एक ही व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में 10 अलग-अलग स्थानों पर दर्ज है। इस आशंका को दूर करने के लिए निर्वाचन विभाग ने उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर जांच की जा रही है। बता दे चले कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आजमगढ़ के रहने वाले विकास यादव के नाम से 10 जगह नाम होने को लेकर लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)