गोरखपुर में हुक्का बार में छापा, 2 अरेस्ट:फॉरेस्ट क्लब में लड़के-लड़कियों को दिया जा रहा था नशे का डोज, होटल व्यवसायी फरार

Oct 18, 2026 - 17:03
0
गोरखपुर में हुक्का बार में छापा, 2 अरेस्ट:फॉरेस्ट क्लब में लड़के-लड़कियों को दिया जा रहा था नशे का डोज, होटल व्यवसायी फरार
गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट क्लब स्थित ओमेगा पार्टी हाल में अवैध रूप से संचालित अवैध हुक्काबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से राजस्थान और अजमेर के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सात हुक्का, फ्लेवरयुक्त तंबाकू के पैकेट समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, यहां कम उम्र के युवक-युवतियों को लाइसेंस का झांसा देकर बुलाने और हुक्के के नशे की ओर आकर्षित करने की सूचना मिली थी। इसके एवज में 1500 से 2000 रुपये तक वसूले जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने होटल व्यवसायी रक्ष ढींगरा समेत चार आरोपियों को फरार घोषित किया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। ओमेगा पार्टी हाल में चल रहा था हुक्का बार पुलिस के मुताबिक, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को मुखबिर से फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हाल में अवैध हुक्काबार संचालित होने की सूचना मिली। इसके बाद खोराबार थाने की पुलिस टीम ने छापेमारी की। मौके से राजस्थान के अजमेर जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के मदनगंज निवासी रवि दग्दी और बलरामपुर जिले के सिरसिया निवासी अखिलेश वर्मा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान सात हुक्के, पाइप और चिलम, फ्लेवरयुक्त तंबाकू के पांच छोटे पैकेट, क्यूब कोल के तीन बॉक्स, हुक्के के आठ डिस्पोजेबल माउथ टिप्स और दो कोल बर्नर बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ खोराबार थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। चार आरोपियों की तलाश पुलिस ने इस मामले में बेतियाहाता निवासी होटल व्यवसायी रक्ष ढींगरा, बिछिया रेलवे कालोनी के सोनू गुप्ता, दीपक और सागर को वांछित किया है। दीपक और सागर के पते की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशफाक अहमद, उपनिरीक्षक शुभम शर्मा, हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार तथा कांस्टेबल सूर्यप्रकाश पांडेय, दिलीप यादव और राहुल मौर्य शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User