किशोरी से रेप का मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार:मदद करने पर दोस्त और नाबालिग पत्नी पर कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

Oct 18, 2026 - 17:03
0
किशोरी से रेप का मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार:मदद करने पर दोस्त और नाबालिग पत्नी पर कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
इटावा में कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में रविवार दोपहर 1 बजे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें मुख्य आरोपी और उसकी मदद करने के आरोप में पकड़ा गया दोस्त शामिल है। दोस्त की करीब 16 वर्षीय पत्नी को भी बाल अपचारी के रूप में पकड़ा गया है। दो युवकों और नाबालिग पत्नी पर कार्रवाई पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में गाड़ीपुरा निवासी मोहम्मद अदनान (24) और रानी बाग के मढ़ैया शिवनारायण मोहल्ला निवासी रोहित (22) शामिल हैं। रोहित की करीब 16 वर्षीय पत्नी पर मुख्य आरोपी की मदद करने का आरोप है। पुलिस ने उसे भी पकड़ा है। बीएनएस और पॉक्सो एक्ट में दर्ज है मुकदमा इस मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 201/2026 दर्ज है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 65(1), 61(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक रोहित सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया अपनाई गई है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User