आजमगढ़ में 19 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान:सोमवार को भी निकली है बादलों वाली धूप, रात के तापमान में हो रही गिरावट
आजमगढ़ में सोमवार को मौसम फिर से बदल गया। सोमवार को सुबह मामूली कोहरा छाया रहा। जिसके बाद बादलों वाली धूप निकल गई। जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वही अधिकतम तापमान की बात करें तो दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। दिन में भले ही गर्मी और उमस हो रही है पर रातें सर्द होने लगी हैं। रुक-रुक कर तेज हवा बह रही है इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। शनिवार को दोपहर के बाद मौसम बदल गया था। और बादल छा गये। लगातार मौसम में हो रहे परिवर्तन से बीमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट आएगी। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा बारिश के बाद घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। डीएम रविंद्र कुमार ने निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अगले 4-5 दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक जिले में बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)