आजमगढ़ में 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा:1000 से अधिक लोग होंगे शामिल, तैयारियां शुरू

Oct 01, 2026 - 18:47
0
आजमगढ़ में 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा:1000 से अधिक लोग होंगे शामिल, तैयारियां शुरू
आजमगढ़ जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आजमगढ़ में 7 अक्टूबर 2026 को सेवा ज्योति कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिले के नरौली तिराहे पर होने वाले कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पैदल, साइकिल और बाइक रैलियों के माध्यम से 1000 से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि सेवा ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्र सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों द्वारा ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण में सहभागिता का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। नरौली तिराहे पर सेवा कलश की स्थापना भी की जाएगी। छात्र, एनसीसी कैडेट और खिलाड़ी भी होंगे शामिल कार्यक्रम में आम लोगों के साथ छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक वर्गों की सहभागिता होगी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से निकलने वाली पैदल, साइकिल और बाइक रैलियां निर्धारित मार्गों से होते हुए नरौली तिराहे पर पहुंचेंगी। प्रधानमंत्री के भाषण का होगा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण लोगों को दिखाया और सुनाया जाएगा। इस दौरान उपस्थित जनसमूह द्वारा विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। सीडीओ ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सफाई, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने को कहा गया है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User