आजमगढ़ में भाजपा कार्यालय में जमकर मारपीट:खुलकर सामने आई गुटबाजी, जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी के बीच में झड़प, वीडियो
आजमगढ़ के भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों के बीच मारपीट और झड़प का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से भाजपा के जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह और ज्ञानू सिंह के बीच तकरार हो रही है। यह सारी घटना आजमगढ़ जिले में भाजपा के प्रभारी विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह के सामने हुई। इस घटना से आजमगढ़ के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की स्थिति असहज हो गई। किसी तरह से समझा बुझा कर मामले को शांत कराया गया। हालांकि पूरी घटना का वीडियो तब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पदाधिकारियों के साथ हो रही थी बैठक
आजमगढ़ के भाजपा जिला कार्यालय में आजमगढ़ के प्रभारी विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह के साथ भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक चल रही थी। इसी दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह और भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के बीच जोरदार बहन शुरू हो गई। और यह बहस धीरे-धीरे झड़प के रूप में तब्दील हो गई। कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस बारे में भाजपा का कोई भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पर पार्टी की संघटनात्मक बैठक में जिस तरह से यह घटना हुई है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी किस कदर हाबी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)