तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर:ललितपुर में इलाज के दौरान मौत, बाजार से सामान लेकर गांव लौट रहे थे

Oct 04, 2026 - 14:30
0
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर:ललितपुर में इलाज के दौरान मौत, बाजार से सामान लेकर गांव लौट रहे थे
ललितपुर में हाईवे-44 पर रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वह ललितपुर से सामान लेकर अपने गांव कुमरौल लौट रहे थे। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर PRV-5807 के उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसान को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दरयाव पाल (48) के रूप में हुई है। खेती कर परिवार चलाते थे मृतक के बड़े भाई शोभरन पाल ने बताया कि दरयाव पाल खेती कर परिवार का गुजारा करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है और कार चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User