आजमगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट:39 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं, रात से हो रही है बारिश
आजमगढ़ में शनिवार को सुबह से पड़ रही फुहारों से तापमान में काफी गिरावट आई है। शुक्रवार शाम से ही हल्की बारिश होती रही जो पूरी रात चलती रही। विगत तीन दिनों से जिस तरह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और तापमान में काफी गिरावट आ गई है। ऐसे में एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर कई लोग स्वेटर पहने भी नजर आ रहे हैं। भारी बारिश के लड़कों देखते हुए कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को शनिवार को जिला प्रशासन ने बंद करवा दिया है। इसके साथ ही सभी आम नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। शनिवार को जिले का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसके साथ 39 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। अचानक हुए मौसम परिवर्तन से आम जनता को गर्मी और उमस से निजात मिलती दिख रही है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होगी और आम जनता को गर्मी और उमस से राहत मिलती नजर आएगी। आसमान में भी सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं।
जिले में अब तक 592.1 प्रतिशत बारिश हो चुकी है जबकि जिले में 693.6 एमएम बारिश होनी है। ऐसे में यदि आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो अभी 15 एमएम बारिश और होनी है। बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा है। इसके बाद प्रशासन ने नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)