आजमगढ़ में बोले सपा सांसद धर्मेंद्र यादव:एक दल विशेष के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग, होना चाहिए इस्तीफा
आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव से ही हम लोगों को लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं अब तो सारी बातें डाक्यूमेंटेड हैं। अब मैं सोचता हूं कि पूरे देश के लोग इस बात को जानते हैं कि चुनाव आयोग एक दल विशेष के इशारे पर काम कर रहा है। जब भी विपक्ष कोई सवाल पूछता है तो उसका जवाब भाजपा के मुख्यमंत्री देते हैं। इसके साथ ही भाजपा के केंद्रीय मंत्री जवाब देते हैं। साथी भाजपा के पदाधिकारी जवाब देते हैं इससे यह बात साबित होती है कि चुनाव आयोग ज्ञानेश गुप्ता और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। यह कोई संवैधानिक संस्था के रूप में निष्पक्ष काम नहीं कर रहे हैं। यह बात साबित हो चुकी है और इस बात को पूरा देश जान भी चुका है। ऐसे में चुनाव आयुक्त का इस्तीफा होना चाहिए और उनके साथ इन्हें कठोरता दंड मिलना चाहिए। नहीं मिल रहा नौजवानों को रोजगार
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगार नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है जब नौजवान रोजगार मांगता है तो कोई पकौड़ा तलने की बात करता है। तो कोई ई रिक्शा चलाने की बात कर रहा है। जो भी दबे कुछ ले अपमानित हैं उनकी आवाज सभी विपक्षी दल अपने-अपने तरीके से उठा रहे हैं पर उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव इन सभी की आवाज उठा रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के विधायक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)