प्रतापगढ़ में सांप के डसने से युवक की मौत:घर के बाहर टहलते समय दाहिने पैर में डसा था सांप
प्रतापगढ़ में सांप के डसने से 35 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया था। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला कोहंडौर थाना क्षेत्र के अतरसंड गांव का है। अतरसंड गांव निवासी नितिन तिवारी गुरुवार शाम घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान उनके दाहिने पैर में सांप ने डस लिया। नितिन ने इसकी जानकारी पड़ोसियों और परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन नितिन को लेकर प्रयागराज पहुंचे, जहां शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन भाइयों में सबसे बड़े थे नितिन नितिन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह खेती-किसानी में अपने पिता मदन तिवारी का हाथ बंटाते थे। उनके छोटे भाई अंकुश और अंकुर तिवारी मुंबई में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। बेटे की अचानक मौत से पिता मदन तिवारी और मां रेनू तिवारी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर तहसील कर्मियों ने गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी जुटाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)